बीवी की नहीं बच्चे की चाहत है सलमान को!
हाल ही में सलमान खान गूगल प्लस पर अपने ब्रांड बींग ह्यूमन के पेज के लॉंच के लिए रखे गये एक फंक्शन में पहुंचे। फंक्शन के दौरान सलमान खान से जब मीडिया ने वहीं पुराना और हॉट सवाल पूछा कि वो शादी कब कर रहे हैं तो सलमान खान ने एक बार फिर से शादी की बात को घुमाते हुए कहा कि शादी के बारे में तो मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन मुझे बच्चे बहुत पसंद है और मैं चाहता हूं कि मेरे भी बच्चे हों। सलमान खान ने आगे ये भी कहा कि वो ऐसा तरीका ढ़ूढ़ रहे हैं जिससे बिना शादी के उन्हें बच्चे मिल जाएं।
वैसे सलमान खान की इस बात को लोग गलत तरीके से भी ले रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि ये सलमान खान की अपनी जिंदगी है और इसे उन्हें अपने तरीके से जीने का हक है। माना की वो एक सेलिब्रिटी हैं और लाखों लोग उनके फैन हैं लेकिन फिर भी उनकी निजी जिंदगी में वो क्या चाहते हैं ये उनका मसला है। वैसे देखा जाए तो सलमान पहले ऐसे एक्टर नही हैं जिन्होने ऐसी इच्छा जाहिर की है इससे पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली, ब्रैड पिट और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी यही तरीका अपना चुकी हैं। अब देखना है कि क्या सलमान की ये इच्छा पूरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications
