तो अब सलमान खान की समाजसेवा...सस्ती फिल्म...सलमान टॉकीज़ में!
सलमान खान ने निकाला है एक शानदार प्लान और वाकई इस प्लान की जितनी तारीफ की जाए कम है। लेकिन इस बार, ये प्लान केवल सलमान नहीं, बहुत लोगों के काम आने वाला है।
दरअसल, सलमान खान की एक पूरी टीम उनका नया बिज़नेस लॉन्च करने में लगी हुई है। अब ज़रा गेस करिए कि ये नया बिज़नेस क्या है? सिनेमा हॉल का। जी हां, सलमान खान अपने खुदे के सिनेमा हॉल की चेन खोलने जा रहे हैं।

फिलहाल इस चेन का नाम होगा सलमान टॉकीज़ और यहां टिकट के दाम होंगे केवल 150 रूपये। कुछ दिनों पहले सलमान ने खुलकर फिल्म बिज़नेस पर बात की थी और कहा था कि हमारे यहां फिल्में कम कमाती हैं क्योंकि थियेटर कम हैं।
इसलिए फिल्में क्लैश होती हैं तो नुकसान भी होता है। अब सलमान ने खुद ही इस कमी को दूर करने का जिम्मा ले लिया है। 2017 में उनके 6 सिनेमाहॉल उत्तर प्रदेश में खुलने वाले हैं।
[तो एक था टाईगर सीक्वल पसंद ही नहीं आया....REJECTED!]
लेकिन इसका मतलब है कि सलमान खान की ट्यूबलाइट के पास रिकॉर्ड तोड़ने के कई और मौके होंगे क्योंकि जब थियेटर उनका तो उनकी फिल्म तो लगेगी ही और उतरेगी तब जब उनका मन करेगा। वैसे क्या पता सलमान का मूड बन जाए और मराठा मंदिर के DDLJ की तरह वो अपनी भी किसी फिल्म के रिकॉर्ड बनाने पर उतारू हो जाएं।
[बनाते रहिए सुलतान, बनते रहिए रूस्तम, ये है 2017 की #Oscar फिल्म]
वैसे सीरियसली देखा जाए तो सलमान के इस कम दाम वाले सिनेमाघर से छोटे शहरों को काफी फायदा होगा और फिल्मों की कमाई पर भी असर दिखेगा। और आखिरकार ट्यूबलाइट से सलमान वो रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे जो वो सुलतान से नहीं तोड़ पाए!
क्या हुआ? यकीन नहीं हुआ? जी हां, सुलतान कितनी भी ब्लॉकबस्टर हो, लेकिन सलमान से नहीं टूटे थे कुछ रिकॉर्ड -
थे सारे मौके पर चूके
हालांकि सलमान खान के पास सारे मौके थे। सुलतान का धुंआधार प्रमोशन हुआ वहीं सलमान खान की रेप कंट्रोवर्सी ने भी उनका काफी साथ दिया। लेकिन इतने के बावजूद सलमान खान कहीं भी इन खान रिकॉर्ड्स को छू भी नहीं पाए जो शाहरूख और सलमान खान बना चुके थे। जानिए वो 9 रिकॉर्ड्स जो अब भी इंतज़ार में है कि कोई तो हमारे आगे बढ़े!
सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म
अभी तक ये रिकॉर्ड 340 करोड़ के साथ पीके के पास है। और सलमान को कुछ भी करके अब पीके से ये रिकॉर्ड तो छीनना ही था, सुलतान बनने के लिए। लेकिन फिलहाल सलमान खान ऐसा नहीं कर पाए।
सबसे बड़ी इंटरनेशल कमाई
भारत छोड़िए विदेशों में भी सुलतान ने 500 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। जबकि आमिर खान की पीके पहले ही 700 करोड़ पहुंच चुकी है और यहां तक पहुंचना अब सलमान खान के लिए काफी मुश्किल हो गया।
सबसे बड़ी ओपनिंग
अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास। फिल्म ने 44.97 crore की ओपनिंग की थी। माना जा रहा था कि सुलतान इस आंकड़े को पार कर लेगी। काफी हो हल्ला भी मचा था लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया।
सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन
अभी तक ये रिकॉर्ड भी शाहरूख खान की हैप्पी न्यू ईयर के पास है। जिसकी ओपनिंग से ज़्यादा सिंगल डे कलेक्शन अभी तक किसी फिल्म ने नहीं किया। ओपनिंग के बाद भी सुलतान को जिस तरह से लोग वाह वाह कह रहे थे, लगा था कि ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।
एक हॉलीडे के साथ ओपनिंग वीकेंड
धूम 3 के पास बिना किसी छुट्टी सबसे ज़्यादा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड है, 107 करोड़ के साथ। यानि कि इस वीकेंड में केवल एक ही दिन छुट्टी थी। सुलतान के पास ईद वीकेंड था। इसलिए धूम 3 का ये रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है। उम्मीद है कि दंगल ऐसा कुछ करेगी!
पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा कमाई
सलमान की जितनी भी फैन फॉलोइंग हो लेकिन बजरंगी भाईजान पाकिस्तान के दिल पर ज़रा सा कम राज करते हैं। अभी भी पाकिस्तान में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म पीके है।
2016 की प्रॉफिट वाली फिल्म
2016 की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म है नीरजा। इस मामले में भी फिलहाल सुलतान पीछे ही है। उनसे ऊपर एयरलिफ्ट और नीरजा हैं। और अब पिंक भी।
सबसे जल्दी 300 करोड़
पीके ने केवल 16 दिन में 300 करोड़ क्लब में एंट्री की थी और सुलतान को ऐसा करने में काफी समय लग गया।
सबसे बड़ा सोमवार
ये माना जाता है कि सोमवार, फिल्मों के लिए टेस्ट की तरह होता है। अगर उस दिन भी फिल्म कमा ले गई तो अच्छा खासा कमाएगी। यही नहीं हो पाया सुलतान के साथ। क्योंकि सबसे ज़्यादा कमाने वाले सोमवारों में सुलतान छठवें नंबर है। पीके, धूम 3, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों के बाद।


Click it and Unblock the Notifications









