ALERT: एक्स गर्लफ्रेंड की भांजी को मिली सलमान खान की फिल्म
सलमान खान आजकल पंजाबी ब्लॉकबस्टर जट एंड जूलियट की रीमेक को लेकर काफी चर्चा में है। और अब अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए कियारा आडवाणी का नाम फाइनल कर लिया गया है। कियारा, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन की भांजी हैं।
इससे पहले भी कियारा आडवाणी सलमान खान की ही बैकिंग वाली फिल्म फगली से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। इसके अलावा कियारा आडवाणी एक किंगफिशर मॉडल रह चुकी हैं और सुशांत सिंह राजपूत के साथ एम एस धोनी बायोपिक में दिखने वाली हैं।
[सनी लियोन हुईं फिल्म में IN और सलमान का WALK OUT]
हालांकि सलमान खान को इस फिल्म के लिए कृति सैनन ही चाहिए थी। लेकिन अब फिल्म के लिए कियारा का नाम तेज़ी से सामने आया है। फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे और इसमें सलमान के दोस्त के बेटे डेब्यू करेंगे।
अब अचानक से सलमान का मूड क्यों बदला और जूलियट का रोल कृति सैनन की झोली में से कियारा की झोली तक कैसे गिरा पता नहीं। लेकिन आप देखिए ऐसे 10 चेहरे जिनको दबंग भाईजान ने लांच किया -


Click it and Unblock the Notifications