कॉमेडी फिल्म में डबल रोल निभाएंगे सलमान खान- ईद 2020 पर होगी रिलीज?
सलमान खान- आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म के पोस्टपोन होते ही दूसरी कई फिल्मों से सलमान खान का नाम जुड़ने लगा है। इंशाल्लाह के बाद अफवाह थी कि किक 2 ईद पर आएगी, लेकिन निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने इससे साफ इंकार कर दिया है। वहीं, अब अफवाहों में है कि आनंद एल राय की अगली फिल्म में सलमान खान फाइनल हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान डबल निभाने वाले हैं।
रिपोर्ट की मानें तो आनंद एल राय फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह कहानी उत्तर प्रदेश के इर्द गिर्द घूमेगी। उससे पहले फिल्म आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में भी सलमान कैमियो रोल निभा चुके हैं।

फिलहाल इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कोई शक नहीं कि यदि यह बनती है तो सलमान फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। लंबे समय के बाद सलमान कॉमेडी फिल्म करेंगे.. वो भी डबल रोल।
खैर, सलमान खान की इंशाल्लाह भले ही पोस्टपोन हो चुकी है। लेकिन अभी भी उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। प्रभुदेवा की दबंग 2, साजिद नाडियाडवाला की किक 2, अली अब्बास जफर के साथ टाइगर 3 और एक्शन- कॉमेडी कोरियन फिल्म वेटेरन की हिंदी रीमेक। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान किस फिल्म के साथ ईद 2020 पर धमाका मचाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications