Race 3 का सबसे बड़ा सस्पेंस हो गया Out, सलमान और बॉबी देओल की भिडंत, चौंक जाएंगे!

इन दिनों सलमान खान की आने वाली धमाकेदार फिल्म रेस 3 को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। आए दिन किसी न किसी वजह से रेस 3 सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में इस फिल्म का गाना सेल्फिश रिलीज किया गया है। इस गाने को सलमान खान ने लिखा है, जिसके चलते फैंस को ये गाना खूब पसंद भी आ रहा है लेकिन इस गाने के साथ-साथ रेस 3 का सबसे बड़ा सीक्रेट बाहर आ गया है। हालांकि ये समझना मुश्किल है कि ये मेकर्स ने जानबूझ कर आउट किया है या फिर ये गलती है।

[अक्षय कुमार पर 700 करोड़ का दांव, 5 बड़ी फिल्में और दोगुनी कमाई, लगेगा Shock]

दरअसल, सेल्फिश एक रोमैंटिक गाना है। इस गाने में सलमान खान और जैक्लीन रोमांस करते हुए नजर आते हैं। वहीं अगर आपने ये गाना ध्यान से देखा है तो बीच में एक झलक जैक्लीन और बॉबी देओल के रोमांस की भी दिखाई जाती है। जिसके बाद साफ है कि इस फिल्म में लव ट्राइएंगल दिखाया जाने वाला है, जिससे दोस्तों के बीच दरार आ जाती है। इससे पहले भी रेस में सैफ अली खान, बिपाश बसु और अक्षय खन्ना का लव ट्राइएंगल दिखाया जा चुका है। हालांकि ये साजिश का हिस्सा था।

salman-khan-film-race-3-song-selfish-reveal-big-suspense

फिलहाल, फिल्म का एक बड़ा सस्पेंस बाहर आ गया है.. या यूं कहें कि मेकर्स ने बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है। इस गाने में डेजी शाह की भी झलक दिखाई गई है। वहीं ट्रेलर के बाद माना जा रहा था कि ये फिल्म फैमिली रिवेंज ड्रामा साबित होने वाली है। माना ये भी जा रहा था कि इस फिल्म में बॉबी देओल और डेजी शाह का रोमांस दिखाया जा सकता है। बहरहाल, जो भी सलमान की ये फिल्म तो 300 करोड़ी साबित होकर रहेगी। आगे जानें रेस 3 के बारे दिलचस्प बातें और जानें क्यों होगी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X