संतोष की मार खाकर तो मेंटल नहीं हो गये सलमान!

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' में सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 6' के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला भी नज़र आएंगे। खबर ये भी है कि मेंटल फिल्म में संतोष शुक्ला सलमान खान को पीटते हुए दिखेंगे साथ ही सलमान की बहन तब्बू को छेड़ते हुए भी। लेकिन अब सवाल ये है कि सलमान फिल्म में मेंटल बने हुए हैं या फिर संतोष शुक्ला की मार खाकर मेंटल हो जाएंगे। मेंटल फिल्म में सलमान के कैरेक्टर का नाम है राधे और फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सलमान के छोटे भाई सोहेल खान।

वैसे अगर 'मेंटल' फिल्म के बारे में थोड़ा दिमाग से सोचा जाए तो आपको भी कुछ कुछ ऐसा ही लगेगा कि फिल्म में सलमान खान का कहीं तेरे नाम जैसा हाल तो नहीं होने वाला। असल में मेंटल फिल्म के टाइटल का मतलब है पागल। फिल्म मे सलमान के कैरेक्टर का नाम है राधे। अब ज़रा अपना दिमाग पीछे ले जाकर सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम के बारे में सोचिये। उसमें भी सलमान के कैरेक्टर का नाम था राधे। और फिल्म में सलमान को लोगों ने इतना पीटा कि समलान मेंटल हो गये थे। अब सोहेल खान की आने वाली फिल्म मेंटल में भी सलमान के बिल्कुल वही नाम होने और संतोष द्वारा पिटने की खबर सुनकर तो हमें भी ये लग रहा है कि कहीं सलमान खान मेंटल में मेंटल ना हो जाएं।

अब अगर सलमान मेंटल फिल्म में पागल हो भी जाएंगे तो ये सोचने वाली बात है कि वो फिल्म की शुरु से ही मेंटल यानी पागल नज़र आने वाले हैं या फिर फिल्म में संतोष शुक्ला जी से मार खाने के बाद वो मेंटल हो जाएंगे। वैसे अगर सलमान की बहन को कोई छेड़ेगा तो सलमान खान उसका क्या हाल करेंगे ये तो कोई सोच भी नहीं सकता लेकिन संतोष शुक्ला जी तो फिल्म सच में सलमान खान की बहन यानी तब्बू को छेड़ने वाले हैं और उपर से सलमान पर हाथ भी उठाने वाले हैं अब शुक्ला जी के साथ फिल्म क्या क्या होगा आप भी गेस करते रहिये। फिल्हाल हमें तो बस यही उम्मीद है कि फिल्म भले ही मेंटल हो लेकिन सलमान को मेंटल ना दिखाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X