ALERT: सलमान की फेवरिट 'झलक..' कंटेस्टेंट का होगा बॉलीवुड डेब्यू!
[गपशप] स्कारलेट विलसन.. जिन्होंने हाल ही में झलक दिखला जा के सेट पर सलमान खान को अपनी डांसिंग से इंप्रेस किया था। अब बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, स्कारलेट राजीव खंडेलवाल के साथ एक फिल्म में आने वाली हैं।

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में आइटम नंबर कर चुकी हैं स्कारलेट को सलमान खान पहले भी एक बार फिल्म ऑफर कर चुके हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद सलमान खान ने कहा कि कुछ सालों पहले मैंने स्कारलेट को फिल्म ऑफर की थीं, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था, क्योंकि उस वक्त वे काफी छोटी थीं।
REPLACE: 'नो एंट्री' सीक्वल में कौन लेगा सलमान खान की जगह!
बहरहाल, झलक में सलमान के सामने परर्फोम करने के बाद स्कारलेट ने बताया कि, सलमान खान ने उन्हें कहा, मुझे पता है वह बॉलीवुड एंट्री का सही समय नहीं था, लेकिन अब तुम्हारे लिए सही समय आ गया है।
'सलमान सर ने दिया बर्थडे गिफ्ट.. अपनी फिल्म में डेब्यू सांग..'
स्टारलेट विलसन राजीव खंडेलवाल के साथ फिल्म 'वो आदमी बहुत कुछ जानता है..' में आने वाली हैं। फिल्म 1960's के समय को दिखाएगी। बहरहाल, आइटम नंबर्स से झलक और अब फिल्मों का सफर स्टारलेट का कैसा रहता है, देखना दिलचस्प होगा!
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
