सलमान के घर पर इनका आना 'बैन'..पूरे परिवार ने की छुट्टी!
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में कुछ भी हो खबरें बाहर आ हीं जाती है। चाहे वो कोई छोटा सा फंक्शन हो या कुछ बड़ा सलमान खान के फैन्स सहित हर बात जानना चाहते हैं। हाल में अब खबरें आ रहीं हैं कि सलमान खान और पूरे परिवार ने एक एक्ट्रेस के घर आने पर पाबंदी लगा दी है।
दरअसल ये एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हैं जिनकी और सोहेल खान के अफेयर के बारे में काफी समय से बहुत कुछ खबरों में आ रहा था।दोनों की बढ़ती नजदीकियां पहले भी कई बार सुर्खियां बन चुकी हैं। सोहेल खान की पत्नी सीमा खान को सोहेल और हुमा कुरैशी के रिश्ते की भनक मिलते हीं उन्होंने बड़ा निर्णय लिया और पूरा परिवार सीमा के साथ खड़ा हो गया।

हुमा कुरैशी का खान परिवार में हमेशा से ही आना जाना था। अर्पिता खान की हुमा कुरैशी काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और इस कारण हुमा का खान परिवार में हमेशा से आना जाना था। सलमान खान से लेकर अलवीरा खान तक की हुमा कुरैशी काफी अच्छी दोस्त हो गईं।
शायद आपको पता ना हो लेकिन इस मामले को लेकर सीमा खान इतनी गंभीर हो गईं कि सोहेल को घर छोड़कर होटल में रहना पड़ा । इसके बाद हुमा माना जा रहा है कि हुमा को किसी भी घर के फंक्शन में नहीं बुलाना बंद कर दिया गया और सोहेल खान को भी इस मामले में सख्त हिदायत दी गई।
खासकर जब से अर्पिता खान मां बनी हैं उसके बाद से परिवार के किसी भी फंक्शन में हुमा को नहीं बुलाया गया। पूरा परिवार अब इस मामले को खत्म करना चाहता है चाहे किसी की एंट्री क्यों ना रोकनी पड़े।
आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा की शादी 1998 में हुई थी और दोनों के दो बेटे हैं निर्वाण खान और योहान खान। सीमा भी पेज थ्री पार्टी और बॉलीवुड दोस्तों के साथ अक्सर स्पॉट की जाती हैं। हाल में सोनाक्षी सिन्हा की अफेयर की खबरें मीडिया में आ रही थीं और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड सीमा खान के भाई यानी सोहेल खान के साले हैं।
सलमान खान अक्सर निर्वाण और योहान खान के साथ खेलते या क्ववालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। योहान के साथ सलमान कई दफे फोटोशूट भी करवा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

















