मैं शाहरूख - आमिर या अक्षय के साथ काम को MATCH नहीं कर पाता - सलमान खान
सलमान खान ने पुणे के दबंग टूर के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और काफी बातें की। लेकिन इन बातों के दौरान सलमान की कुछ बातें लोगों को खटक गई।
हुआ यूं कि एक रिपोर्टर ने सलमान से पूछा की टूर में आपके साथ सोनाक्षी हैं, कैटरीना हैं, इनके साथ काम करना कैसा लगा। इस पर सलमान ने कहा कि इनके साथ काम करना आसाना है।

लेकिन यही अगर शाहरूख होता या आमिर या अक्षय तो मेरे लिए बड़ा मुश्किल होता। उनके साथ मैच करना ज़रा मुश्किल हो जाता है।
इसके बाद सलमान से एक रिपोर्टर सवाल पूछने की कोशिश कर रहा ता लेकिन सलमान उसके बोलते ही कुछ बोलने लग जाते। ऐसा करीब 8 बार हुआ।
इसके बाद सलमान खान का माईक कैटरीना कैफ को छीनना पड़ा लेकिन सलमान ने फिर उस रिपोर्टर की बात काट कर उसे इग्नोर किया।
फिर नौंवी बार सलमान ने जाकर बोला हां अब तेरे सवाल पर आते हैं। अब सलमान को लगा कि उनका ये मज़ाक करने का अंदाज़ काफी मस्त है लेकिन किसी को भी ये अच्छा नहीं लगेगा। पर भाई के आगे कोई कहां कुछ बोल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
