RUMOUR: सलमान खान + उनकी एक्स गर्लफ्रैंड.. धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर फिल्म!
[गपशप] फिल्म आए या न आए.. लेकिन जिस फिल्म से सलमान खान का नाम जुड़ जाता है। वह फिल्म सुर्खियों में जरूर आ जाती है। जी हां, यह तो हम आपको बता ही चुके हैं कि ताजा रिलीज सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'क्षणम' का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा। और इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि दबंग सलमान खान नजर आएंगे।
खबरों के अनुसार, प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने फिल्म के रीमेक राइट्स भी खरीद लिये हैं। याद दिला दें, साजिद ने ही रवि तेजा की फिल्म 'किक' के राइट्स खरीदे थे और फिर सलमान खान को लेकर उन्होंने सुपरहिट फिल्म किक बनाई थी। लेकिन ताजा अफवाह यह है कि इस फिल्म में सलमान के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रैंड संगीत बिजलानी भी हो सकती है।
OUCH.. सेम टू सेम.. सलमान खान की 'दबंग 2'.. COPY कर ली पूरी फिल्म!
'क्षणम' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो विदेश से भारत वापस आता है। फिर यहां आकर उसे अपनी पूर्व गर्लफ्रैंड से पता चलता है कि उसकी बेटी का किडनैप कर लिया गया है। अफवाहों के अनुसार, फिल्म में एक्स गर्लफ्रैंड के किरदार के लिए संगीता बिजलानी को अप्रोच किया जा सकता है।
बहरहाल, वाटेंड, किक, तेरे नाम जैसी सुपरहिट रीमेक करने के बाद हमें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में भी सलमान खान का होना फाइनल ही है। लेकिन क्या संगीता बिजलानी इस फिल्म से कमबैक करने वाली है.. यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल, एक ऑफिशियल घोषणा का इंतजार....
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
