Shoot PICS: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. गंभीर फिल्म.. लेकिन FULL मस्ती
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरु हो चुकी है। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुई हैं, जहां सलमान खान शूटिंग करते दिख रहे हैं। अब जहां सुपरस्टार शूटिंग कर रहे होंगे, वहां भीड़ होना तो लाज़िमी है।
हाल ही में सलमान खान शूटिंग से ब्रेक लेकर मनाली में River Rafting करते भी दिखे। कोई शक नहीं कि ट्यूबलाइट की शूटिंग सलमान खान बेहद एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि फिल्म चीन वॉर जैसे गंभीर विषय पर बन रही है। लिहाजा, माहौल को ताजा बनाए रखने के लिए थोड़ी मस्ती भी जरूरी है।
'सलमान खान ने मुझे REJECT कर दिया.. कहा- रोमांस नहीं कर पाउंगा..'

मनाली में शूटिंग से ब्रेक लेकर river rafting करते सलमान खान। यह देखकर तो नहीं लगता कि फिल्म गंभीर विषय पर बनाई जा रही है।
ट्यूबलाइट की शूटिंग मनाली में शुरू हो चुकी है। सलमान खान समेत पूरी टीम 12 हजार फीट ऊंचाई पर सेट बनाकर शूट कर रहे हैं।
तस्वीरों से साफ है कि इस फिल्म में भी सलमान खान बजरंगी भाईजान की तरह आम आदमी ही बने हैं।
कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की है। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर देगी।
ट्यूबलाइट के सेट पर रिलैक्स करते सलमान खान और उनकी को-स्टार Zhu Zhu..
ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..
ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।
फिल्म के लोकेशन पर तस्वीरें खिंचाती चीनी एक्ट्रेस Zhu Zhu.. बता दें, सलमान खान के साथ इनकी अच्छी दोस्ती हो गई है।
कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा.


Click it and Unblock the Notifications





















