#Details: एक था टाईगर सीक्वल, सलमान खान को चाहिए NO कैटरीना!

सलमान खान की एक था टाईगर सीक्वल को लेकर कुछ दिलचस्प डीटेल्स बाहर आई हैं। और अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का किरदार हॉलीवुड फिल्म बॉर्न सीरीज़ से मिलता जुलता है।

हालांकि ये फिल्म मैट डैमन की जेसन बॉर्न का रीमेक पूरी तरह से तो नहीं होगी लेकिन सलमान खान का किरदार उनसे काफी मिलता जुलता होगा।

Salman khan tiger zinda hai

अभी तो ये माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का पीछा पूरा RAW कर रहा होगा, जिसके लिए सलमान खान कभी काम करते थे। और सलमान बचने के लिए विदेश में यहां वहां छिपते रहेंगे।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म !]

लेकिन जेसन बॉर्न की तरह सलमान की याद्दाश्त नहीं जाएगी। हालांकि हमें लगता है कि ऐसा भी ज़रूर होगा, क्योंकि पुरानी खबरों को झुठलाते हुए अब माना जा रहा है कि फिल्म में ज़ोया यानि कि कैटरीना कैफ होंगी ही नहीं और फिल्म में सलमान खान किसी विदेशी हीरोइन से रोमांस करेंगे।
[OnPoint: 'जब आदमी रणबीर कपूर से सलमान खान बन जाए तो डरता है!']

अगर सूत्रों की मानें तो अली अब्बास ज़फर यशराज फिल्म्स के सामने साफ कह चुके थे कि फिल्म सीक्वल है इसलिए फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों को ही होना चाहिए। लेकिन अब लगता है कि यशराज फिल्म्स ने उनकी बात मानी नहीं।

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर का कहना था कि जब फिल्म का नाम है टाइगर ज़िंदा है, तो फिर फिल्म में टाईगर की ज़ोया यानि कि कैटरीना कैफ को भी होना ही चाहिए। वैसे केवल एक था टाइगर सीक्वल ही नहीं, और कई फिल्मों की कहानी का सीक्वल हाल ही में लीक हुआ है -

जॉली एलएलबी की टीम एक बेहतरीन फिल्म सीरीज़ तैयार करना चाहती हैं जहां एक वकील होगा और देश के तमाम बेहतरीन मुद्दों को उठाते हुए केस लड़ेगा। पहली फिल्म का मुद्दा था हिट एंड रन केस। और इसी तरह हर फिल्म की समस्या बदल दी जाएगी। बस यही कॉन्सेप्ट अक्षय कुमार को बहुत पसंद आ गया है

दबंग 3 नहीं, दबंग माइनस 1 हो चुकी है। नहीं समझे? मतलब कि फिल्म है दबंग का प्रीक्वल!। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। मतलब कि और जवान सलमान खान! अब ज़ाहिर सी बात है, कि जब कहानी चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने की है तो रज्जो भी नहीं होगी।

बेबी का सीक्वल दरअसल, प्रीक्वल होगा और इसकी लीड होंगी तापसी पन्नू। फिल्म का नाम होगा मीरा और फिल्म कहानी होगी तापसी पन्नू के स्पेशल फोर्स जॉइन करने की। फिल्म में अक्षय कुमार एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म के लिए मनोज बाजपेयी और पृथ्वीराज को साइन कर लिया गया है।

हेरा फेरी 3 पूरी तरह से सीक्वल होगी और वहीं से शुरू होगी जहां पर फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। नीरज वोरा फिल्म के लेखक हैं और उन्हें वापस स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा गया है।

धूम 4 में विलेन चोर नहीं बल्कि पुलिस बनेगा। अब विलेन शाहरूख बनें या सलमान। लेकिन हर पुलिसवाला तो अच्छा नहीं हो सकता ना। यानि कि बैड बॉय। वहीं रणवीर सिंह फिल्म में बने हैं अच्छे पुलिस ऑफिसर यानि कि गुड बॉय। अब इस गुड बॉय वर्सेज़ बैड बॉय में इस बार भी बैड बॉय जीतेगा या फिर इस बार कहानी में कुछ ट्विस्ट होगा ये तो देखना पड़ेगा।

नमस्ते इंग्लैंड मेंअक्षय कुमार एक नहीं दो रोमांस करते दिखेंगे। और ये दूसरा फिरंगी रोमांस होगी आएशा शर्मा के साथ। आएशा शर्मा फिल्म में बनेंगी बाहरवाली और सोनाक्षी सिन्हा बनेंगी घरवाली। और इस घरवाली बाहरवाली के बीच में फंस जाएंगे अक्षय कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X