VIDEO: ऐसी धमाकेदार रही 'बजरंगी भाईजान' की ईद पार्टी
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने रिलीज होते ही बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। लिहाजा, इस बार ईद के साथ साथ दबंग खान के लिए दोहरे सेलिब्रेशन का वक्त था। ना..ना.. करते हुए सलमान खान ने इस साल फिर एक धमाकेदार ईद पार्टी होस्ट की।
सलमान खान की ईद पार्टी में परिवार संग बॉलीवुड के कुछ सितारों को भी देखा गया। जिनमें सलमान खान की दोस्त प्रीटि जिंटा से लेकर संगीता बिजलानी तक मौजूद रहीं। हर बार की तरह इस बार सलमान की ईद पार्टी काफी सूर्खियों में रहीं।
इसी के साथ बजंरगी भाईजान ने भी इस वीकेंड 100 करोड़ कल्ब में एंट्री पा ली है। कुछ कोर्ट केसों को छोड़ दिया जाए, तो फिलहाल सलमान की पांचों उंगलियां घी में हैं। बहरहाल, इससे पहले की हम आपको सलमान खान की ईद पार्टी की तस्वीरें दिखाएं। आप यहां देखिए पार्टी का वीडियो, जो 'बॉलीवुड लाइफ' से लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications

