रेस 3 फ्लॉप हुई तो क्या, सलमान खान को हुआ है जबरदस्त फायदा- 250 करोड़
Recommended Video

कोई दो राय नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने किसी तरह 165 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म को हिट के कैटेगरी में नहीं डाला जा सकता है। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि इससे सलमान खान को कोई नुकसान पहुंचा है.. तो बता दें, ऐसा बिल्कुल नहीं है।
सलमान की दबंग 3- धमाकेदार तैयारी शुरु, 2019 के अंत तक रिलीज
रिपोर्ट्स की मानें तो रेस 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इससे सलमान खान को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि इस फिल्म से सुपरस्टार ने अच्छी खासी कलेक्शन कर ली है। दरअसल, रिलीज के पहले फिल्म के क्रेज को देखते हुए प्रोड्यूसर बने सलमान खान ने फिल्म की राइट्स अच्छी खासी दाम में बेची थी।

फिल्म के डिजिटल राइट्स जहां 100 करोड़ में बिके हैं, वहीं सैटेलाइट राइट्स 25 करोड़ में। ओवरसीज और देश में फिल्म 180 करोड़ का आंकड़ा पार कर ही जाएगी। लिहाजा, सलमान खान को बतौर निर्माता फिल्म से फायदा ही मिला है।
लेकिन वहीं, फिल्म के सब- डिस्ट्रिब्यूटर्स को सलमान खान की वजह से भारी नुकसान सहना पड़ रहा है, जिन्होंने भारी दाम देकर फिल्म खरीदे थे। सभी ने सोचा था कि फिल्म किसी भी तरह 250 करोड़ तक की कमाई तो कर ही लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।


Click it and Unblock the Notifications