SURPRISE: इस धमाकेदार सीक्वल में होगा सलमान का डबल रोल!
[गपशप] 2014 में आई सलमान खान की फिल्म 'किक' ने बॉक्सऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म पिछले साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

बहरहाल, अब इस फिल्म का सीक्वल लिखा जा रहा है। सलमान और साजिद नाडियावाला दोनों ने ही इस खबर की पुष्टि कर दी है। बता दें, इस सीक्वल की कहानी सल्लू भाई ही लिख रहे हैं।
Opps.. सलमान, अजय देवगन के साथ करीना.. शाहरूख को दिया धोखा!
हालांकि अभी फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ बताया नहीं गया कि, लेकिन ये पक्की खबर है कि 'किक-2' में सलमान डबल रोल में नजर आएंगे। इससे पहले सलमान, फिल्म जुड़वां में डबल रोल में नजर आए थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा कि, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। मैंने सादिज को कॉन्सेपिट दे दिया है, अब वे कहानी पर काम कर रहे हैं। वहीं, साजिद नाडियावाला ने बताया कि, आइडिया जबरदस्त है और फिल्म 3-4 महीने में फ्लोर पर होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


