OUCH.. सलमान खान नहीं चाहते ये 'एक्ट्रेस' किसी और के साथ काम करें!
जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर की। सूत्रों की मानें तो सलमान खान नहीं चाहते कि लूलिया किसी और एक्टर या डाइरेक्टर के साथ काम करें। बॉलीवुड में काम करने के लिए सलमान ने लूलिया के सामने कई terms and conditions रखे हैं।

सलमान खान चाहते हैं कि लूलिया उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर ही काम करे। अफवाहों में है कि लूलिया बॉलीवुड में सिर्फ सलमान खान या उनके प्रोडक्शन की फिल्मों में ही काम कर सकती है।
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
बता दें, लूलिया रोमानियन मॉडल हैं और वहां के शो में भी काम करती हैं। सलमान खान से लूलिया की मुलाकात फिल्म 'जय हो' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में कई मुलाकात हुई और फिर से ये दोस्ती में बदल गई।
लूलिया सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि पूरे खान परिवार के बेहद नजदीक हैं। लूलिया को कई बार सलमान खान की मां के साथ भी देखा गया है। हालांकि सलमान- लूलिया ने अपने रिलेशन को अभी ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन लूलिया पर इतना प्रतिबंध कहीं सलमान को भारी ना पड़ जाए।


Click it and Unblock the Notifications
