#Demand: सलमान का फरमान...अरबाज़ OUT तभी दबंग 3 करेंगे शुरू!

सलमान खान आजकल अरबाज़ खान का करियर संवारने में लगे हुए हैं और यही कारण है कि उन्होंने फरमान जारी कर दिया है कि दबंग 3 से अरबाज़ बिल्कुल दूर रहेंगे। तभी दबंग 3 का काम शुरू होगा।

कुछ दिन पहले अरबाज़ खान सलमान खान की दबंग 3 के सवाल को सुनकर खिसिया गए थे। लेकिन ऐसा क्यों हुआ था इसका जवाब मिल गया है। दरअसल, अरबाज़ खान काफी समय से दबंग 3 प्लान कर रहे हैं लेकिन सलमान नहीं चाहते कि फिल्म को अरबाज़ डायरेक्ट करें।

सलमान खान ने अरबाज़ से तीन बार दबंग 3 की स्क्रिप्ट बदलवाई थी और अब वो चाहते हैं कि अरबाज़ फिल्म से दूर रहकर अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दें। गौरतलब है कि मलाइका से अलग होने के बाद, अरबाज़ वापस एक्टिंग में सक्रिय हो चुके हैं।

salman-khan-does-not-want-arbaaz-khan-dabangg-3

खबरों की मानें तो उनकी दबंगई एक बार फिर शुरू होने जा रही हैं लेकिन रील नहीं रियल लाइफ में। क्योंकि सलमान खान अरबाज़ खान का करियर बनाने में जुट गए हैं

अरबाज़ जो भी फिल्म कर रहे हैं, सलमान से सलाह लेने के बाद ही कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान की फेवरिट लिस्ट में शामिल लोगों को अरबाज़ खान की हीरोइन तक बनना पड़ा है। और इन सबके बीच सलमान नहीं चाहते कि अरबाज़ दबंग 3 पर ध्यान भटकाएं।
[Trivia: अरबाज़ खान बनने वाले थे चुलबुल फिर क्या हुआ....]

अब इसीलिए दबंग 3 का काम बिल्कुल ठप पड़ गया है। इतना ही नहीं, सलमान अपने डायरेक्टर दोस्तों को भी अरबाज़ के साथ काम करने की सलाह दे रहे हैं। और अरबाज़ खान के पास भी कई ऑफर आ रहे हैं।

अब इसे कहते हैं परफेक्ट भाई। वैसे सलमान खान की लाइफ पर सूरज बड़जात्या की परफेक्ट बायोपिक प्लान की जा सकती है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X