..................... Salman Khan doesn't believe in groupism, बॉलीवुड के टाइगर हैं सलमान ग्रुप में नहीं रहते - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड के टाइगर हैं सलमान ग्रुप में नहीं रहते!

Salman Khan
ये कहावत तो आपने सुनी होगी की गीदड़ हमेशा झुंड में चलते हैं लेकिन शेर हमेशा अकेले ही शिकार करता है। कुछ यही हाल है हमारे बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान का। हाल ही में सलमान खान का एक स्टेटमेंट काफी सुर्खियों में रहा कि बॉलीवुड में ग्रुपबाजी नहीं होती। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो हमेशा अपने काम से काम रखते हैं किसी तरह के ग्रुप में शामिल नहीं होते। उसके बाद सलमान ने ये भी कहा कि शाहरुख खान और उनके बीच किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है और शाहरुख के करीबी लोगों के साथ वो किसी तरह की नजदीकी नहीं बढ़ा रहे हैं।

शाहरुख खान और उनके दोस्त अर्जुन रामपाल के बीच बढ़ चुकी दूरियों के बारे में तो सबको पता ही होगा तो खबर ये आई कि अर्जुन आजकल शाहरुख खान से मनमुटाव होने के बाद सलमान खान से दोस्ती की पींगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन सलमान ने फिर अपने स्टेटमेंट में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अर्जुन रामपाल उनके करीब हैं। सलमान ने कहा कि जो भी उनके पास आता है वो उससे अच्छी तरह बात करते हैं और मिलते हैं। अपने काम काम से काम रखते हैं और किसी तरह की गुटबाजी नहीं करते।

वैसे भी सलमान के साथ काम करने वालों का कहना है कि सलमान जितना जॉली नेचर के स्क्रीन पर दिखते हैं असल में वो वैसे नहीं हैं। सेट पर अपना काम खत्म करने के बाद वो चुपचाप चले जाते हैं किसी से ज्यादा बात नहीं करते। अब सलमान खान हैं भी अपने टाइगर तो भला वो झुंड़ में कैसे चलेंगे। वो तो अपना शिकार अकेले करते हैं उन्हें किसी के सहारे की कोई जरुरत नहीं है और हमें लगता है कि उनकी इस बात से हर कोई सहमत भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X