OUCH: कपड़ों के लिए फिसली सलमान की ज़ुबान...कुछ भी कह गए!
[गपशप] अब इसे कहते हैं सही वक्त पर ज़ुबान पे लगाम लगाना। सलमान खान लेकिन जब थोड़ा मूड में होते हैं तो बोलते ही जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान खान का कहना है कि वो कभी भी स्टारडम को सीरियस नहीं लेते। किसी स्टार के जैसा व्यवहार भी नहीं करते। यह बिलकुल वैसा है जैसा लोग उन्हें लेते हैं।
उन्होंने बताया कि वो 550 रुपए की टी-शर्ट पहनते हैं। 15 साल पुरानी जींस और 20 साल पुराने जूते। उनकी मानें तो लोग उनसे स्टार जैसे पेश आते हैं उसका कारण उनकी स्क्रीन इमेज है। लेकिन जब हमने बींग ह्यूमन की साईट पर जाकर देखा तो 799 से नीचे तो कोई शर्ट मिली ही नहीं। और जो पोलो शर्ट सलमान पहनते हैं उसकी स्टार्टिंग रेंज तो 1500 है! OUCH कपड़ों से डर नहीं लगता साहब....दाम से लगता है!


Click it and Unblock the Notifications
