संजय से सबक ले रहे हैं सलमान, जेल से आकर करेंगे शादी!

Salman Khan
सलमान खान ने पूरे 20 साल बाद आखिरकार अपनी शादी की बात की भी तो कुछ इस तरह कि लोग खुश भी हो गये और उन्हें ये भी पता नहीं चला की आखिर कब होगी उनके प्यारे सलमान भाई की शादी। सलमान ने उम्मीद तो दी है लेकिन ये उम्मीद कब पूरी होगी ये सलमान खान डिसाइड नहीं करेंगे बल्कि करेगी मुंबई और जोधपुर कोर्ट। जी हां सलमान ने कहा है कि वो तभी शादी करेंगे जब मंबई और जोधपुर कोर्ट सलमान खान पर चल रहे केस पर अपना फैसला देगी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सलमान खान ने ऐसा फैसला क्यों किया है? हमारे पास है कुछ वजहें जिनके चलते सलमान ने ऐसा फैसला किया है।

सलमान खान संजय दत्त को अपना बड़ा भाई जानते हैं और सभी जानते हैं कि संजय दत्त अपनी शादी के बाद जेल गये और वहां से आने के बाद उनकी पहली शादी टूट गयी और फिर उन्होंने दूसरी शादी की। लेकिन सलमान खान शायद नहीं चाहते कि उनकी शादी के बाद ऐसा कुछ उनके साथ हो। इसलिए उन्होंने ये डिसाइड किया है कि वो अपने ऊपर चल रहे केस पर फैसला आने के बाद ही शादी करेंगे और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ये तो पता है कि इन दोनों केस से वो बरी हो जाएंगे लेकिन फिर भी अगर कुछ गलत होता है और वो जेल जाते हैं तो वहां से वापस आने के बाद ही वो शादी करेंगे।

सलमान खान अब आखिर इतने समय बाद शादी का फैसला कर रहे हैं तो बिल्कुल सोच समझ कर ही कर रहे हैं। वो नहीं चाहते कि उनकी शादी के बाद उनकी पत्नी या बच्चे को किसी तरह की शर्मिदंगी का सामना करना पडे़ या फिर किसी तरह की परेशानी हो। इसलिए उन्होंने साफ साफ कहा भी कि अगर शादी के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा तो क्या ये ठीक लगेगा कि उनकी पत्नी उनसे मिलने जेल में आए? तो सलमान खान ने जो सोचसमझकर फैसला किया है वो अपने ही बड़े भाई की जिंदगी से सीख लेकर किया है। सलमान तो अभी से अपनी पत्नी के भले और बुरे के बारे में सोचने लगे उम्मीद है कि वो एक अच्छे पति भी साबित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X