Really: करण जौहर की 'शुद्धि' में दिखेंगे सलमान खान!
[गपशप] करण जौहर की 'शुद्धि' को लेकर लोगों के मन में अभी तक कई सवाल हैं। बता दें, कुछ ही समय पहले करण ने घोषणा कि है कि उनकी फिल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाएंगे। इससे पहले 'शुद्धि' से सलमान खान का नाम जुड़ा था।
अब जबकि सलमान खान 'शुद्धि' में मेन लीड नहीं कर रहे हैं, तो अफवाहों का बाजार गर्म है कि सलमान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। जी हां, वरूण- आलिया की इस फिल्म में सलमान भी एक छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Reasons: सलमान खान ने क्यों छोड़ी करण जौहर की 'शुद्धि'!
ऐसा पहली बार नहीं हुई है, जब सलमान किसी फिल्म में कैमियो करेंगे। अजय देवगन की सन ऑफ सरदार से लेकर अक्षय कुमार की तीसमारखां तक में सलमान कैमियो कर चुके हैं।
वहीं, सलमान के शुद्धि से बाहर होने से करण जौहर भी थोड़े अपसेट हैं। सलमान इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं निकाल पाए थे। लिहाजा, उम्मीद है वे कैमियो के लिए तो समय निकाल ही दें।
PICS: अजय देवगन ने बिगाड़ दी करण जौहर की प्लानिंग..फिर से..
अगर आपको याद हो तो राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' में भी हमने रणबीर कपूर को सरप्राइज पैकेज के तौर पर देखा था। जबकि वे फिल्म के लिए पहली पसंद थे। लिहाजा, सभी बातों को देखकर कहा जा सकता है कि शुद्धि में हमें आखिरकार सलमान की झलक दिख ही जाएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications





