लॉकडाउन खत्म- 'राधे' के लिए सलमान खान और दिशा पटानी शूट करेंगे स्पेशल गाना!
तीन महीने तक लॉकडाउन के बाद, देशभर में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म किया जा रहा है। वहीं, कुछ नियमों के साथ सरकार की ओर से फिल्म इंडस्ट्री को भी शूटिंग की इजाजत मिल चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब सलमान खान अपनी फिल्म 'राधे' को जल्द से जल्द खत्म करने वाले हैं। सलमान और दिशा पटानी फिल्म के लिए एक स्पेशल गाने की शूटिंग करने वाले हैं, जो लंबे समय से अटकी पड़ी थी।
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म रिलीज तो क्या, पूरी भी नहीं हो पाई है। खैर, अब फिल्म पर दोबारा तेजी से काम शुरु किया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल सबसे पहले सलमान खान और दिशा पाटनी के गाने की शूटिंग की जाएगी। यह गाना पहले आउटडोर शूट होने वाला था लेकिन महामारी को देखते हुए अब इसे स्टूडियो में ही शूट किया जाएगा। इस गाने के लिए सेट तैयार किया जाएगा। फिल्म पर 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications