Sshhh: सलमान खान ने फिर कुछ कहा है....इस बार भी तमाशा होगा!
हर बार ये होता है। सलमान खान से प्यार पर, रिलेशनशिप पर, कमिटमेंट पर बात की जाती है और फिर जब वो कोई जवाब दे देते हैं तो उनकी शादी की तारीख से लेकर, उनकी गर्लफ्रेंड के किस्सों तक पर चर्चा शुरू हो जाती है।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान से पूछा गया कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं? अब मज़ाक में ही सही, सलमान खान ने कह डाला - सलमान खान हमेशा रिलेशनशिप में रहता है।

बस अब ज़ाहिर सी बात है कि एक ही चर्चा होनी थी। वो ये कि सलमान खान ने लूलिया वंतूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। वैसे भी कुछ दिनों पहले उनकी और लूलिया की तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों काफी करीब बैठे थे।
तस्वीर में कुछ साफ नहीं दिख रहा था लेकिन तस्वीर इसी बात पर वायरल हुईं कि ये सलमान खान औऱ लूलिया वंंतूर की इंटिमेट तस्वीरें हैं। हालांकि कुछ दिन पहले सलमान खान काफी खुश थे कि उनके और लूलिया के किस्से अब पुराने होते जा रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सलमान बार बार 15 साल पुरानी गलती दोहरा रहे हैं और कैटरीना कैफ ये बात साफ साफ समझ रही हैं। पर अब देखिए कि सलमान की शादी कब होती है, किससे होती है, होती है या नहीं होती है।


Click it and Unblock the Notifications