Fathers Day पर अकेले रह गये सलमान खान
हाल ही में फादर्स डे के दिन हमारे बॉलिवुड के सभी एक्टर्स एक्ट्रेसेस ने अपने पिता व अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिाय पर पोस्ट कीं। इनमें शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, अमिताभ बच्चन आदि शामिल थे। लेकिन एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि इस दिन अकेले थे।
हमारा इशारा तो आप समझ ही गये होंगे। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की जो कि फादर्स डे के दिन ट्विटर पर अपने पिता और भाई के साथ की तस्वीर शेयर कर रहे थे। जाहिर है कि खुद तो पापा हैं नहीं तो अपने पापा के साथ ही फादर्स डे इंज्वॉय कर रहे थे।
लेकिन ऐसे में सलमान खान के फैंस की तरफ से एक बड़ी ही इंटरेस्टिंग रिक्वेंस्ट आई। उनके फैंस का कहना है कि अगले साल सलमान खान भी अपने बच्चों के साथ फादर्स डे मनाएं। हुसैन जो कि सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं ने ट्वीट किया-
"सलमान खान बॉलिवुड के इकलौते ऐसे खान हैं जो कि फादर्स डे पर अकेले हैं। लेकिन हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि अगले साल फादर्स डे के दिन सलमान भाई भी फादर बन जाएं।"
भाई वाह..इसे कहते हैं दुआ।


Click it and Unblock the Notifications
