सलमान खान की रेस 3 को रिलीज़ से पहले दूसरा झटका, फिल्म का ये सीन LEAK!
सलमान खान स्टारर रेस 3 को एक झटका कल ही मिल चुका है। इतने धूमधाम से ट्रेलर लॉन्च करने के बावजूद, 24 घंटे में इस ट्रेलर को केवल 9 मिलियन लोगों ने देखा।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर के संजू टीज़र और टाईगर श्रॉफ के बागी 2 टीज़र ने ज़बर्दस्त रिकॉर्ड बनाए थे। यहां तक कि सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है ट्रेलर को भी 24 घंटे में 15 मिलियन लोगों ने देखा था।

खैर, अब फिल्म को दूसरा झटका मिला है। दरअसल, फिल्म के एक सीन की धमाकेदार डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। अब ये सीन की डीटेल्स जहां से भी लीक हुई हैं, या पूरा सीन ही कहीं लीक हुआ, ये फिलहाल किसी को नहीं पता।
वीडियो होगा भी तो भी हम आपको नहीं दिखाते। लेकिन सीन की थोड़ी सी डीटेल्स देकर आपकी उत्सुकता ज़रूर बढ़ा सकते हैं। फिल्म के एक सीन में सलमान खान का किरदार बताते दिखेगा कि उसे किस तरह की लड़की से शादी करना है।


Click it and Unblock the Notifications