Breaking Buzz: 2019 छोड़िए सलमान ने अभी से 2020 की ईद मुबारक कर दी है, स्वागत नहीं करोगे?
सलमान खान फैन्स के लिए इससे धमाकेदार कुछ हो नहीं सकता है। सलमान खान ईद 2019 में भारत के साथ आएंगे जिसे अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं और 2020 ईद में संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह में नज़र आएंगे। लेकिन अब आते हैं खबर के धमाकेदार पार्ट पर। सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली ने मन बना लिया है कि इंशाल्लाह में सलमान की हीरोइन होंगी दीपिका पादुकोण।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण के करियर की बेस्ट फिल्में दी हैं - राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अभी दीपिका से काफी कुछ लेना बाकी है। और वो अभी दीपिका को पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। माना जा रहा है कि भंसाली इंशाल्लाह के लिए दीपिका से बात कर चुके हैं।

और जहां तक है दीपिका भी भंसाली को फिल्म के लिए मना नहीं करेंगी। ऐसे में आखिरकार सालों की मशक्कत के बाद दीपिका पादुकोण और सलमान खान एक साथ नज़र आएंगे। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि शायद सलमान के साथ काम करना मेरी किस्मत में ही नहीं है।
बस फैन्स को डर है कि हर बार की तरह, इस बार भी दीपिका पादुकोण, सलमान खान के साथ फिल्म करने के लिए मना ना कर दें। क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब दीपिका के पास सलमान की फिल्म का ऑफर आया हो।


Click it and Unblock the Notifications