संजय लीला भंसाली की फिल्म में सलमान खान के साथ दिखेंगी ये टॉप एक्ट्रेस- पहली बार?
Recommended Video

कुछ ही दिनों पहले संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म की घोषणा की गई। यह एक लव स्टोरी होगी, जिसमें बतौर मेनलीड एक्टर सलमान खान दिखाई देंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई दे सकती हैं। जी हां, आखिरकार सलमान- दीपिका की जोड़ी इस फिल्म में नजर आ सकती है। बता दें, यह जोड़ी इसीलिए भी बेहद खास है.. क्योंकि दीपिका ने सलमान खान के साथ कई फिल्में रिजेक्ट की हैं।
खैर, इस फिल्म के साथ सलमान- भंसाली की जोड़ी 19 सालों के बाद साथ आ रही है। इससे पहले इन्होंने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम में साथ काम किया था। वहीं, दीपिका के साथ भंसाली ने बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं- रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दीपिका को सलमान खान की कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्तता की वजह से दीपिका उन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन पाईं। लेकिन अब यहां संजय लीला भंसाली भी जुड़ चुके हैं तो ना कहने का चांस कम ही माना जा रहा है।
दीपिका पादुकोण ने सलमान खान की इन फिल्मों को किया रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications