..................... Salman Khan and Deepika Padukone fooled the nation once more - Hindi Filmibeat

Ooo: तो एक बार फिर सलमान - दीपिका ने मिलकर क्या बेवकूफ बनाया!

सलमान खान दीपिका पादुकोण ने बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड में आग लगा दी। लेकिन अब जब बिग बॉस की खुमारी उतर चुकी है तो लोगों का ध्यान गया कि क्या वो बेवकूफ बन गए?

सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर सबको बेवकूफ बना दिया। वैसे तो हर फिल्म के लिए दोनों का नाम साथ आता है और फिर कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि सब अफवाहें ही रह जाती हैं।

लेकिन इस बार बात हो रही है दोनों के टीवी प्लान की। दरअसल, सलमान खान के बिग बॉस 10 प्रीमियर पर दीपिका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया।

Deepika Padukone Katrina Kaif equation

अब जब लोगों की बिग बॉस खुमारी उतर गई है तो सबने ध्यान दिया कि इस ट्रेलर में कुछ गड़बड़ था। दरअसल, ट्रेलर शुरू होता है दीपिका से, खत्म होता है दीपिका पर और फिर पूरे ट्रेलर में भी दीपिका ही थीं।
[सलमान ने दीपिका को फंसा डाला...आमिर IN शाहरूख को निकाला]

अब दो बातें याद दिलाते हैं। पहली ये कि फिल्म में दीपिका पहली नहीं, दूसरी नहीं बल्कि तीसरी लीड हैं। और दूसरी बात ये कि इससे पहले फिल्म का टीज़र आया था जहां दीपिका को दो फ्रेम में ढूंढना पड़ा था।

ऐसे में पूरा दो मिनट का ट्रेलर उन्हीं के नाम? बात कुछ हज़म नहीं हुई। बहरहाल बाकी तो हम कुछ नहीं कह रहे हैं। वैसे दीपिका और कैटरीना में कई फिल्मों को लेकर खींचातानी चल रही है।

अब आप कहेंगे कैटरीना कैसे याद आईं। दरअसल, दीपिका सलमान की सेल्फी देखते ही, सलमान कैटरीना की सेल्फी भी अपने आप ही वायरल हो चुकी है।

दीपिका और कैटरीना का नाम हाल ही में आनंद एल राय की शाहरूख खान वाली फिल्म के लिए काफी लिया जा रहा है। वहीं ट्यूबलाइट के लिए भी इनका नाम सामने आया था।

आनंद राय की फिल्म
माना जा रहा है कि आनंद एल राय की फिल्म में दो लीड हीरोइनों की जगह है और वो चाहते हैं कि दीपिका - कैटरीना दोनों ही ये फिल्म करें। लेकिन कैटरीना ऐसा बिल्कुल नहीं चाहतीं।

फिल्म प्रोजेक्ट्स
फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर दोनों में हमेशा खींचातानी हुई है। अयान मुखर्जी की ये जवानी है दीवानी कैट की फिल्म थी लेकिन उनके पास आया यश चोपड़ा की जब तक है जान का ऑफर....बस उन्होंने आखिरी मिनट पर करण जौहर और रणबीर कपूर को धोखा दे दिया! और फिल्म लगी दीपिका के हाथ।

शादी कर लो कैट!
2015 में एक शो में दीपिका से पूछा गया कि अगर आप कैटरीना कैफ होंगी तो नए साल के लिए क्या वादा लेंगी। दीपिका का जवाब था कि अगर मैं कैटरीना होती तो सबसे पहले रणबीर कपूर से शादी करने की कोशिश करती!

मैं और दीपिका - सब ठीक
कैटरीना कैफ ने भी अपने और दीपिका के एक ही होटल में ठहरने की खबरों पर कहा कि हम एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं और हमारे बीच ना ही कोई झगड़ा और ना ही कोई जलन है।

मैंने कैट को इन्वाइट किया
2015 में पीकू की सक्सेस पार्टी के बाद दीपिका ने कहा कि मैंने रणबीर और कैटरीना को भी इन्वाइट किया लेकिन ऐसे समय में कोई पार्टी नहीं करता। मेरे करियर में भी ऐसे दिन आए हैं। (उस वक्त रणबीर की बॉम्बे वेलवेट बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।)

वो सबके साथ अच्छी लगेगी
दीपिका और रणबीर की तमाशा पेयरिंग के बारे में सुन सुनकर कैटरीना कैफ थक चुकी थीं और आखिरकार उन्होंने कहा कि दीपिका पादुकोण बेहतरीन एक्टर हैं और वो किसी के भी साथ अच्छी लगेंगी।

मैं भी रणवीर के साथ जचूंगी
लेकिन कैटरीना कैफ ने एक रिपोर्टर से ये तक कह डाला कि मुझे भी रणवीर सिंह के साथ पेयर होने दीजिए, मैं भी उनके साथ अच्छी लगूंगी। गौरतलब है कि कैटरीना ने रणवीर के साथ राम लीला और गुंडे दोनों रिजेक्ट कर दी थी।

एक्स जोड़ियां चलती हैं
कैटरीना ने रणबीर दीपिका की पेयरिंग पर कई बार कमेंट किया है। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह डाला कि बॉलीवुड में हमेशा एक्स जोड़ियां काम कर जाती हैं। मुझे और सलमान को देख लीजिए।

मुझे कैट पर गर्व है
कान्स में कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखने पर दीपिका पादुकोण ने कहा कि मुझे गर्व है कि वो तीनों वहां तक पहुंचे हैं। उम्मीद है कि एक दिन मैं भी वहां तक पहुंच पाऊं और सबको मुझ पर भी गर्व हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X