ALERT: तेलुगु सिनेमा में सलमान खान का धमाकेदार डेब्यू.. रहिए तैयार
[गपशप] जी हां, सलमान खान बॉलीवुड में दशकों तक नाम कमाने के बाद अब तेलुगु फिल्मों की ओर रूख कर रहे हैं। खुशी की बात यह है कि वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साउथ के मशहूर स्टार राम चरण के साथ डेब्यू करने वाले हैं।
बता दें, सलमान खान चिरंजीवी और उनके परिवार के काफी करीबी हैं और कई बार इन्हें साथ साथ देखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान एक एक्शन फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में एंट्री लेने वाले हैं। फिल्म में एक हीरो सलमान होंगे तो दूसरे राम चरण। याद दिला दें, राम चरण को हमने बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' में प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा था।
बहरहाल, उम्मीद है सलमान खान के फैंस को इस खबर से बेहद खुशी हुई होगी। यहां देखिए साउथ के सितारों के साथ सलमान खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications
