..................... Salman Khan | Dance | Ajay Devgan | film | Item Number | सलमान खान | डांस | अजय देवगन | आयटम नंबर | फिल्म - Hindi Filmibeat

अज्जू ने कहा कि दोस्ती निभाना कोई सल्लू से सीखे

Ajay Devgan, Salman Khan
बॉलीवुड में सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है इसके पीछे कारण है कि सल्लू मियां जिससे दोस्ती करते है उससे अपना याराना हर हालत में निभाते हैं जिसकी बानगी दिखी अजय देवगन की फिल्म में।

दरअसल अजय देवगन एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो चाहते थे कि सलमान खान एक आयटम नंबर कर दें क्योंकि सलमान खान का होना किसी भी फिल्म में सफलता की गारंटी माना जाता है।

उन्होंने सल्लू मियां के सामने अपनी दिली ख्वाहिश पेश की जिसके लिए सलमान खान ने बिल्कुल भी देरी नहीं की। वो पहुंच गये अजय की फिल्म के सेट पर और कर डाला एक झक्कास गाना रिकार्ड और इसके लिए उन्होंने अजय से पैसे भी नहीं लिये और तो और उन्होंने अजय को बोला कि अगर आगे भी जरूरत पड़े तो याद कर लेना। वैसे दोस्तों पर जान छिड़कने वाले सलमान खान के लिए भी लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

जब सलमान रेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो सलमान चाहते थे कि उनकी फिल्म में गेस्ट रोल अजय और संजय दत्त करें जिसके लिए दोनों सितारे थाइलैंड में अपनी फिल्म रास्कल की शूटिंग छोड़कर आये थे। इसलिए अबकी बारी सलमान की थी सो सलमान भी पीछे नहीं हटे। सलमान के बारे में अजय देवगन ने कहा कि वाकई सल्लू तो यारों का यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X