..................... Salman Khan's Dabangg 3 to release on Diwali, clashing with Housefull 4? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'दबंग 3'- 2019 दिवाली या क्रिसमस पर धमाका करेंगे सुपरस्टार ?

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्म दबंग 3 लंबे समय से खबरों में है। लगभग दो सालों से फिल्म बनने की अफवाहें आ रही हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 फाइनली फरवरी में फ्लोर पर आने वाली है। वहीं, 2019 की दिवाली या क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। खास बात है कि यदि फिल्म दिवाली पर रिलीज होती है, तो यह हाउसफुल 4 से क्लैश होगी। यदि क्रिसमस पर आती है तो ब्रह्मास्त्र से क्लैश।

हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि सलमान फिलहाल अली अब्बास जफर की भारत की शूटिंग कर रहे हैं.. जो कि जनवरी में खत्म हो जाएगी। उसके बाद फरवरी से दबंग 3 की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।

Dabangg 3

फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो दबंग 3 में कैटरीना कैफ भी एक अहम किरदार निभाते नजर आ सकती हैं। जबकि सोनाक्षी सिन्हा का होना फाइनल है। फिल्म में निगेटिव किरदार निभाने के लिए साउथ के सुपरस्टार सुदीप से चर्चा की जा रही है, हालांकि उन्होंने अभी हामी नहीं भरी है। दबंग 3 के निर्देशन का जिम्मा प्रभुदेवा ने संभाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X