सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3'- 2019 में डबल धमाका के लिए तैयार सुपरस्टार
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 लंबे समय से खबरों में है। लेकिन सलमान बाकी फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से दबंग 3 की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। बीच में यह भी अफवाह उड़ी थी कि दबंग 3 डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन बता दें, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 की तैयारी चल रही है और फिल्म 2019 अप्रैल से फ्लोर पर आ सकती है।
हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि सलमान फिलहाल अली अब्बास जफर की भारत की शूटिंग कर रहे हैं.. जो कि जनवरी में खत्म हो जाएगी। फिर सलमान फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी बैठेंगे.. और साथ ही दबंग 3 की प्रोडक्शन शेड्यूल भी फाइनल करेंगे।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दबंग 3 फुल मसाला इंटरटेनर होने वाली है। पहली दो फिल्मों से अलग दबंग 3 की कहानी रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर पर आधारित होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट इस तरह तैयार की गयी है कि पूरा फोकस चुलबुल पांडे की किरदार पर ही है। बल्कि निर्माता ने इस बार चुलबुल पांडे के किरदार को ही अलग अंदाज में पेश करनी की सोची है।


Click it and Unblock the Notifications