सलमान खान की 'दबंग 3'- ऋतिक रोशन की फिल्म को टक्कर देने की प्लानिंग!
सूत्रों की मानें तो सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। सलमान जो कि फिलहाल भारत की शूटिंग कर रहे हैं। अब साथ साथ दबंग 3 की शूटिंग भी करेंगे। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो चुका है। ताजा अफवाहों की मानें तो दबंग 3 के मेकर्स फिल्म को 2019 के गणतंत्र दिवस पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
300 करोड़ी संजू का मिलेगा फायदा- लेकिन ठंडी ओपनिंग देगी ये फिल्म
बता दें, पहले फिल्म दिसंबर अंत तक रिलीज होनी थी। लेकिन शाहरुख खान की ज़ीरो की वजह से पोस्टपोन कर दिया गया। लिहाजा, अब फिल्म को 2019 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। खास बात है कि इसी दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30, कंगना की मणिकर्णिका भी रिलीज हो रही है।

कोई शक नहीं कि यदि ये सभी फिल्में एक ही दिन रिलीज होती है तो यह बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक होगी। हालांकि दबंग 3 को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications