..................... Salman khan's Dabangg 3 is offered to Kajol - Hindi Filmibeat

'दबंग 3' में मिल सकता है धमाकेदार SURPRISE.. यदि इन्होंने कहा YES

सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग 3 के लिए काजोल को अप्रोच किया है। हालांकि अब तक काजोल की तरफ से कोई रिस्पॉस नहीं मिला है।

By Neeti

एक बार फिर अफवाह तेज हुई है कि सलमान खान की दबंग 3 में कोई और नहीं, बल्कि काजोल हो सकती हैं। दरअसल, काजोल को इस फिल्म के लिए बार बार अप्रोच किया जा रहा है। लेकिन अब तक काजोल या अरबाज खान प्रोडक्शन की तरफ से कोई कंफर्म रिपोर्ट नहीं आई है।

लेकिन यदि यह खबर सच साबित हो जाती है कि जिस तरह दिलवाले में शाहरूख- काजोल का फैंस ने इंतजार किया था। उसी तरह दबंग 3 में सलमान- काजोल सालों बाद एक साथ दिखाई देंगे। शादी के बाद काजोल आमिर के साथ फना में नजर आ चुकी हैं.. शाहरूख के साथ माई नेम इज खान और दिलवाले में.. लिहाजा, अब सिर्फ सलमान का साथ बाकी है।

'विलेन' बनने को तैयार हैं सलमान खान.. फिल्म को मिली हरी झंडी!

dabangg 3

बहरहाल, यहां देखते हैं दबंग 3 से जुड़ी बातें-

दबंग के छेदी सिंह.. यानि की सोनू सूद से जब दबंग 3 की बात पूछी गई तो उन्होंने सीधे सीधे कह दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे फिलहाल दबंग 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। यदि कहानी की मांग होगी.. और मेरा किरदार दमदार होगा तो निर्देशक फिल्म में मुझे जरूर रखेंगे।

खबरों की मानें तो दबंग 3 में एक नहीं, बल्कि 2 एक्ट्रेस होने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने होने की अटकलें भी तेज है। लेकिन अब काजोल का नाम भी जुड़ने की अफवाह है।

दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।

अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं।

अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। माना जा रहा है अरबाज खान इस बार फिल्म की एक्ट्रेस का किरदार भी दमदार बनाने जा रहे हैं। जो पिछली फिल्मों में नजरअंदाज किया गया था।

दबंग 3 के लिए फैंस क्रेजी हो चुके हैं और उन्होंने घोषणा से पहले ही मान लिया है कि दबंग 3 ब्लॉकबस्टर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X