सलमान खान की 'दबंग 3'.. अजय देवगन VS ऋतिक रोशन.. जबरदस्त CLASH
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अब तक फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल फिल्म के पास दो डेट्स हैं, जिस पर रिलीज की प्लानिंग चल रही है- 9 दिसंबर 2018 या 25 जनवरी 2019 फिल्म। खास बात है कि इन दोनों ही दिन दबंग 3 को सोलो रिलीज नहीं मिल पाएगी।
बिग बजट फिल्म.. 7 साल बाद दो सुपरस्टार्स आएंगे साथ..
जहां 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है अजय देवगन की 'टोटल धमाल', वहीं 25 जनवरी को ऋतिक रोशन अपनी बॉयोपिक फिल्म 'सुपर 30' के साथ आने वाले हैं। लिहाजा, सलमान अपने अपोजिट अजय देवगन को चुनते हैं या ऋतिक को.. देखना दिलचस्प होगा।

हालांकि खबरें तेज़ हैं कि दबंग 3 को अब आगे बढ़ा 2019 की जनवरी में ले जाया गया है। दबंग 3 किसी बड़ी तारीख पर रिलीज होना चाहती है.. लिहाजा अब 2019 गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। हम्मम.. ईद और क्रिसमस के बाद अब सलमान रिपब्लिक डे पर भी धमाका करने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications