Wow: अजय देवगन की फिल्म में होगा सलमान खान का DHAMAKA

By Neeti

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शिवाय' में सलमान खान को एक स्पेशल गाना ऑफर किया गया है और रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान इसके लिए मान भी गए हैं। जी हां, सलमान इस धमाकेदार दिवाली रिलीज के एक गाने में नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि इस खबर से सलमान- अजय देवगन फैंस बेहद खुश होंगे।

Ajay Devgn

याद दिला दें, इसके पहले भी अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान ने 'पो पो पोपो पो' गाना किया था। सूत्रों के अनुसार, शिवाय अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है, लिहाजा, वे सलमान को इस स्पेशल गाने में लेने के लिए काफी आतुर थे।

2016 की इस BLOCKBUSTER को तो सब भूल ही गए.. बस नाम ही काफी है!

काफी उम्मीद है कि इस गाने को फिल्म के प्रमोशनल गाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। कोई शक नहीं कि सलमान खान का फिल्म से जुड़ना कहीं ना कहीं शिवाय को फायदा ही पहुंचाएगा।

अजय देवगन की 'शिवाय'.. लोकेशन से तो फिल्म है SUPERHIT

शिवाय का ट्रेलर 8, 9 और 10 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बता दें, शिवाय में अजय देवगन के साथ साएशा सहगल और एरिका कार मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी क्या है.. यह फिलहाल तो अजय देवगन ने बाहर नहीं आने दिया है। हालांकि अफवाह थी कि यह फिल्म चर्चित किताब मेलूहा के मृत्युंजय पर आधारित है।

शिवाय इस साल दिवाली के मौके पर 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही रिलीज होगी करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X