सलमान खान की 3 धमाकेदार सीक्वल.. FULL एक्शन.. किसे कहेंगे YES!
सलमान खान के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। लेकिन अब दबंग खान भी फिल्मों को काफी सोच समझकर चुनते हैं। फिलहाल सलमान कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन साथ ही वे अपनी आगे की 3 फिल्मों के बीच बेहद कंफ्यूज हैं.. कि किस पर पहले काम शुरु किया जाए।
रिपोर्ट्स की मानें, 3 फिल्में हैं जो बस सलमान की एक 'हां' पर टिकी है। अली अब्बास जफर की 'टाईगर ज़िंदा है', अब्बास मस्तान की 'रेस 3' और अरबाज खान की 'दबंग 3'.. अब इन तीनों ही फिल्मों के बीच सलमान कंफ्यूज हैं.. जाहिर है, सलमान खान ने एक के एक बाद हिट देकर बॉक्स ऑफिस पर जो मकाम बनाया है, उसे वह तोड़ना नहीं चाहेंगे।
[सलमान, शाहरूख, आमिर.. की ब्लॉकबस्टर FINAL.. लेकिन फंस गए ऋतिक!]

यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-
सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म एक ऐसे बंगाली आदमी की कहानी इंडिया से अमेरिका जाता है और फेमस मेल STRIPTEASE पब चलाता है। कहानी है सोमन बनर्जी की। जिसने Chippendales बनाया.. एक ऐसा नाइट स्पॉट, जो मेल striptase के लिए फेमस रहा है। सलमान खान ने खुद इस फिल्म को कंफर्म किया है।
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
रेस 3
रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।
क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications









