मुझे संजय की फिल्म करनी है, रोज़ उसे कॉल कर रहा हूं पर वो फोन नहीं उठा रहा - सलमान खान

Recommended Video

Salman Khan's REACTION on working with Sanjay Leela Bhansali after 11 years | FilmiBeat

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबर थी कि संजय लीला भंसाली सलमान खान के साथ इंशाअल्लाह नाम की एक फिल्म बना रहे हैं जो ईद 2020 पर रिलीज़ होगी। ईद 2019 में पहले ही भारत रिलीज़ हो रही है। लेकिन फिर खबर आई कि संजय का ये प्रोजेक्ट पोस्टपोन हो चुका है।

अब बिग बॉस 12 के लॉन्च के दौरान, सलमान खान से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो सलमान का सीधा जवाब था कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म कर रहा हूं जिसकी स्क्रिप्ट मैंने अभी तक नहीं पढ़ी है। मैंने उस फिल्म की केवल एक लाइन में कहानी सुनी है। अभी तक स्क्रिप्ट तैयार नहीं है।

salman-khan-confirms-ding-film-with-sanjay-leela-bhansali

लेकिन अगर आपको सलमान की ये बात सीरियस लगी तो आगे सुनिए। सलमान ने कहा कि मैं रोज़ संजय को कॉल करता हूं लेकिन वो मेरे फोन ही नहीं उठा रहा है। आप लोग संजय से कहिए कि मेरा फोन उठाइए। या फिर संजय से कहिए कि मुझे फोन करे। अब सलमान की ये बात सुनकर हम भी कन्फ्यूज़ हो गए कि फिल्म कर रहे हैं या नहीं।

गपशप गली में खबर थी कि संजय ने अपने साथ काम करने वाले खास लोगों की टीम को फरवरी से अपनी डेट्स खाली रखने को कहा है और ये सलमान की फिल्म के लिए है। वहीं सलमान ने भी भारत के बाद अब तक कोई नया प्रोजेक्ट कंफर्म नहीं किया है। लेकिन अब भंसाली के अगले प्रोजेक्ट के लिए टाईगर का नाम सामने आ रहा है।

ऐसे में सलमान और भंसाली की फिल्म होती है या नहीं होती है ये तो थोड़े वक्त बाद ही पता चलेगा। दोनों ने साथ में खामोशी - द म्यूज़िकल, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया में काम किया है। अब अगर दोनों साथ काम करते हैं तो दस साल बाद दोनों साथ आएंगे। बस सलमान ये फिल्म ना रिजेक्ट करें।

हाल फिलहाल में सलमान खान नो एंट्री सीक्वल और रेमो डीसूज़ा की एक डांस फिल्म रिजेक्ट कर चुके हैं। जानिए सलमान खान की रिजेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X