#DANGER: फिर लगी सलमान पर साढ़े साती....एक फिल्म 6 सुपरस्टार्स!
सलमान खान स्टारर रेस 3 की स्टारकास्ट हर दिन के साथ धमाकेदार होती जा रही है। फिल्म में सलमान खान अपना निगेटिव डेब्यू तो कर ही रहे हैं, वहीं काफी समय बाद सलमान खान किसी मल्टीस्टारर फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।
इसी के साथ सलमान खान अपने सबसे फेवरिट अंदाज़ में दर्शकों को वापस दिखेंगे। यानि कि उनका एक्शन अवतार। लेकिन फिर एक बार आपका ध्यान खींचते हैं फिल्म की स्टारकास्ट की तरफ।

रेस 3 को डायरेक्ट कर रहे हैं एबीसीडी डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा और उन्होंने बार बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि फिलहाल फिल्म में सलमान खान के अलावा और कोई फाइनल नहीं है।
लेकिन दूसरी तरफ खबर है कि फिल्म की तैयारी सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ शुरू भी हो चुकी हैं। वहीं धीरे धीरे फिल्म की बाकी स्टारकास्ट का नाम भी बाहर आ चुका है।
फिलहाल की स्थिति में फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज़ के अलावा - डेज़ी शाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, बिपाशा बसु और गेस्ट अपीयरेंस में कैटरीना कैफ फाइनल की जा चुकी हैं।
वहीं दूसरी तरफ फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को भी अप्रोच किया गया है। अब इतने सारे लोग मिलकर क्या खिचड़ी पकाएंगे पता नहीं।
वैसे देखिए अभी तक सलमान कितना बार इस तरह की खिचड़ी पका चुके हैं। यानि कि उनकी मल्टीस्टारर फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications
