..................... Salman Khan changed Dabangg 3 release date and the reason will leave in shock - Hindi Filmibeat

घबराए सलमान ने बदली दबंग 3 की रिलीज डेट, नहीं करेंगे ऐसी गलती, मिल गया सबक

हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। ऐसे में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 भी सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह सलमान खान की चिंता है। जिस तरह से ऑडिएंस बड़ी बजट की फिल्मों को रिजेक्ट कर रही है, सलमान रेस 3 की असफलता के बाद एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं। बताया ये भी जा रहा है कि सलमान ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की खस्ता हालत देखकर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर और भी सतर्क हो गए हैं।

[अजय देवगन को मिला 2018 का पहला सम्मान- फिल्म रेड के लिए Best Actor का अवार्ड]

जहां एक तरफ 2018 में कई छोटे बजट की फिल्मों के ऑडिएंस ने सफलता के सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। वहीं दूसरी तरफ सलमान-आमिर जैसे सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिर गईं। शायद सलमान भी ये समझ चुके हैं कि ऑडिएंस को अच्छी प्लानिंग और कंटेट ही इंप्रेस कर सकता है। इसलिए वे दबंग 3 के लिए कुछ ज्यादा वक्त ले रहे हैं।

salman-khan-changed-dabbang-3-release-date-the-reason-will-leave-in-shock

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 2020 क्रिसमस तक खिसका दिया गया है। साथ ही ये निर्देश भी जारी किए गए हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर डबल बारीकी से काम किया जाए। बता दें कि दबंग 3' को डायरेरक्टर प्रभुदेवा बना रहे हैं और इसमें सलमान खान के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म से सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह को भी लॉन्च करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की दबंग 3 की कहानी रियल घटना पर आधारित है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X