ALERT: सलमान खान की वजह से 'सुल्तान' हो गई कैंसल.. लेकिन क्यों!
[गपशप] सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की पहली शेड्यूल की शूटिंग कर्जत में खत्म हो चुकी है। इस फिल्म के लिए सलमान काफी मेहनत कर रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान फाइटर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। बहरहाल, अब जल्द ही फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू की जाएगी।
लेकिन कब से.. यह अभी पता नहीं। दरअसल, सुल्तान के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग 18 दिसंबर से ही होनी थी। लेकिन सलमान खान ने शूटिंग से छुट्टी मांगी है और फिलहाल शूटिंग कैंसिल कर दी है। सूत्रों की मानें तो सुल्तान के लिए काफी ज्यादा ट्रेनिंग लेने की वजह से सलमान को हेल्थ से संबंधित परेशानी हो रही है।
Oppss.. इस फिल्म को देखकर रो पड़ते हैं सलमान खान.. इमोशनल
सेकेंड शेड्यूल में कुश्ती के ज्यादातक सीन फिल्माए जाएंगे। लिहाजा, सलमान नहीं चाहते कि बीमारी की हालत में वे फाइट सीन की शूटिंग करें। फिलहाल, सलमान आराम कर रहे हैं।
बहरहाल, सुल्तान की शूटिंग पहले ही थोड़ी पीछे चल रही है। अभी तक फिल्म की एक्ट्रेस फाइनल नहीं है। लेकिन खबरों की मानें तो सलमान खान सुल्तान को निश्चित समय पर ही रिलीज करेंगे।
यहां जानिए सुल्तान से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications


