सलमान- शाहरुख के बीच लड़ाई.. लेकिन बीच में फंस गई कैटरीना कैफ!
अरे नहीं.. यहां रियल लाइफ नहीं बल्कि हम रील लाइफ की बात कर रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म जीरो से सलमान खान का कैमियो रिवील कर दिया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के एक सीन में शाहरुख, सलमान और कैटरीना कैफ एक साथ डांस करते दिखेंगे। फिल्म में कैट सुपरस्टार हैं, वहीं शाहरुख एक फैन.. जबकि सलमान खान कैटरीना के हीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का गाना शूट कर लिया गया है।
सलमान खान VS ऋतिक रोशन.. दबंग 3 की रिलीज डेट
कोई शक नहीं कि सलमान खान के इस कैमियो को जानकर फैंस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हो जाएंगे। इस गाने में सलमान- शाहरुख एक दूसरे के अपोजिट खड़े दिखाई देंगे.. जबकि दोनों के बीच होंगी कैटरीना कैफ।

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो 22 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। जबकि कई एक्टर- एक्ट्रेस कैमियो करते नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications