"मेरे डायरेक्टर को कुछ नहीं आता...इसलिए दंगल बेहतर बनी"
सलमान खान ज़्यादा बोलने के लिए तो कल से ही ट्रेंड हो रहे हैं, लेकिन सलमान खान एक ही इंटरव्यू में इतना कुछ बोल गए हैं कि आप सोच नहीं सकते।
एक इंटरव्यू में सलमान खान के रेप बयान पर हो हल्ला मचा ही हुआ है। उसी इंटरव्यू में सलमान खान ने एक और करामात की। उन्होंने सुलतान के डायरेक्टर के बारे में कुछ ऐसा बोला जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था।
[10 सुपरस्टार्स उड़ा चुके हैं सलमान की धज्जियां]
सलमान खान ने कहा कि आमिर खान को दंगल शूट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि आमिर ने वज़न बढ़ाया फिर 6 महीने शूटिंग की और फिर रिलैक्स किया। और आराम से वज़न घटा लिया।
लेकिन सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर को कुछ नहीं आता। इसके बाद सलमान खान थोड़ा रूके और कहा कि उन्हें जिम के बारे में कुछ नहीं आता। अली को हर 15 दिन में मुझ पर एक नया बॉडी चाहिए था।
[अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!]
अरे अब वज़न बढ़ाना घटाना कोई हलुवा है क्या। मैं कहां से हर दिन नया बॉडी लेके आऊं, तो मैं खाता था, शूट करता था और फिर डायटिंग करता था। मेरा बस यही काम रह गया था।
वैसे सलमान ने इस एक इंटरव्यू में कई विवादास्पद बयान दे डाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications