Ooo: सलमान ने फोन उठाया और दनादन शुरू हो गए....लेकिन माफी कौन मांगेगा!
सलमान खान ने आखिरकार अपनी गलती सुधार ही ली है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने संजय दत्त को फोन किया और उनसे काफी देर बात की। गौरतलब है कि दोनों के बीच किसी बात पर अनबन है और जब से संजय दत्त जेल से वापस लौटे, सलमान उनसे मिलने नहीं पहुंचे।
लेकिन हाल ही में संजय दत्त की जल्दी रिहाई पर हाईकोर्ट ने जवाब मांगा था और ऐसा लग रहा था कि उन्हें वापस जेल यात्रा करनी पड़ सकती है। और बस परेशान होकर सलमान ने उन्हें झट से फोन कर लिया। पर क्या सलमान ने संजय दत्त से माफी मांगी? ये किसी को नहीं पता।

दरअसल, सलमान खान और संजय दत्त में हाल ही में झगड़ा हुआ था और इस झगड़े का कारण थीं रेशमा शेट्टी जो कि सलमान खान की मैनेजर थीं। सलमान ने संजय को भी रेशमा के साथ काम करने की सलाह दी थी।
बस, फिर क्या था जेल से निकलने के बाद रेशमा को संजय दत्त ने अपना करियर सौंप दिया लेकिन साल भर में रेशमा उनके लिए कोई प्रोजेक्ट नहीं ले आ पाईं। ये बात सलमान को संजय ने बताई लेकिन सलमान ने संजय को ही करियर की सलाह दे डाली।
संजय ने चीज़ों को अपने हाथ में लिया और रेशमा की छुट्टी कर दी। और इस बात से सलमान हो गए नाराज़। अब सलमान ने भी खुद रेशमा की छुट्टी कर दी है। ़क्योंकि रेशमा ने सोहेल को एक शो के लिए सलमान से मिलने का अपॉइंटमेंट लेने को कहा था।
बहरहाल, आजकल कई लोग हैं जो सलमान से नाराज़ चल रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications