सलमान की ज़बान पर नहीं लगाम- रहमान को कहा औसत!
रहमान ने किया था सलमान पर केस, जय हो टाइटल को लेकर!
सलमान खान जो कि ए आर रहमान के अच्छे दोस्त हैं उन्होंने इस समारोह के दौरान कपिल सिब्बल जी की तारीफ करते हुए कहा इस एलबम के जारी होने के मौके पर मैं मौजूद हूं ये मेरे लिए बहुत सुखद बात है। इस एलबम के सभी गीत बहुत ही अच्छे हैं। मुझे लगता है कि कपिल सर तो बेहतरीन हैं लेकिन रहमान औसत हैं। साथ ही सलमान खान ने ये भी कहा कि रहमान तो मेरी फिल्मों को संगीत नहीं देते। और ये भी कहा कि मेरे और रहमान के बीच 'जय हो' टाइटल कॉमन है। क्योंकि रहमान को स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म के लिए बनाए गये गीत जय हो के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था तो सलमान खान की इस साल रिलीज हुई फिल्म का टाइटल भी जय हो ही था। सलमान खान के इस मजाक को कई लोगों ने तो उनकी आदत समझकर अनदेखा कर दिया। लेकिन कई लोगों ने इस बात को काफी सीरियसली लिया कि सलमान ने रहमान जैसे बेहतरीन संगीतकार को औसत कैसे कह दिया।
वैसे ये पहली बार नहीं है कि सलमान खान ने किसी को कुछ कहा और ये बात एक कॉंट्रोवर्सी बन गयी। इससे पहले भी सलमान खान कई बार मजाक ही मजाक में लोगों के बारे में कुछ भी बोलते रहे हैं और उन बातों ने काफी सीरियस मुद्दों को जन्म दिया है। इसलिए तो कहा जाता है कि सलमान की जबान पर कोई लगाम नहीं है। वो कुछ भी कहने या करने से पहले नहीं सोचते और यही वजह है कि सलमान खान अक्सर अनजाने ही सही पर विवादों को जन्म दे देते हैं।
Did u know- ए आर रहमान ने सलमान खान और सोहेल खान की फिल्म जय हो पर केिया था ये कहते हुए कि जय हो टाइटल पर रहमान का हक है। क्योंकि रहमान ने जय हो गाना स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म के लिए लिखा था और उसके लिए रहमान को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications
