सलमान ने बदला प्लान..कुछ इस तरह होगा खान परिवार के दामाद का डेब्यू

By Shweta

2018 में एक साथ कई स्टार किड्स भी डेब्यू करने वाले हैं जिनमें सारा खान और जान्हवी कपूर सबसे अधिक चर्चा में हैं। इनके अलावा सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी अपनी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। आयुष शर्मा को सलमान खान अपने बैनर तले लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

[First LOOK: सुपर रोमांटिक अजय देवगन.. कहीं दूसरी 'शिवाय' तो नहीं ये फिल्म!]

पहले सलमान खान का प्लान था कि आयुष शर्मा को रात बाकी से बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा जिसमें फवाद खान और कैटरीना कैफ भी थे। लेकिन उड़ी अटैक के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट को बैन कर दिया गया और सलमान खान ने आयुष शर्मा को फवाद की जगह लाने का प्लान बना लिया है।

Salman Khan brother in law Aayush Sharma new debut details

आयुष के लिए पूरी टीम दूसरी स्क्रिप्ट के साथ तैयार है और उन्होंने आयुष के ग्रैंड लॉन्च के लिए परफेक्ट स्क्रिप्ट प्लान कर लिया है। इसमें एक्शन, इमोशन दोनों होगा। खुद आयुष ने भी इसकी प्लानिंग शुरू कर दी है। अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से रहा तो फिल्म की शूटिंग भी इस साल से शुरू हो जाएगी।

Recommended Video

Salman Khan PLAYING with Ahil Sharma at IFTAR party; Watch Video | FilmiBeat

फिलहाल सलमान खान इसके लिए एक अच्छे डायरेक्टर को तलाश रहे हैं। फिल्म 2018 में रिलीज होगी। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान सलमान से काफी नाराज हैं क्योंकि आयुष का डेब्यू नहीं हो रहा है और इसलिए सलमान अपने भांजे अहिल के जन्मदिन पर खास अर्पिता को मनाने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X