सलमान खान की नई भाभी? इन्हें डेट कर रहे है भय्या अरबाज, बिकिनी तस्वीरें हुईं वायरल
सलमान खान जहां आए दिन अपने बनते बिगड़ते रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं इन दिनों उनके भाई अरबाज खान कुछ ऐसी ही वजहों के चलते सुर्खियों में हैं। अरबाज खान हाल ही में अपनी बोल्ड गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में आए हैं। वे पिछले काफी वक्त से एक मशहूर मॉडल को डेट कर रहे हैं। वहीं इस मामले को हवा तब मिली जब दोनों ने अपने सोशल एकाउंट पर एकसाथ सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की खबरें वायरल हो गईं और साथ ही वायरल हो गईं इस बोल्ड मॉडल की बिकिनी तस्वीरें।
[सलमान खान ने किया बॉबी देओल का मेकओवर, बदल दिया लुक, अब पांचों उंगलियां घी में]
जी हां! मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अब सलमान खान के भाई अरबाज खान मॉडल येलो मेहरा को डेट कर रहे हैं। ये मॉडल अपनी बिकिनी और बैकलेस जैसी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। पेशे से मॉडल येलो एक शेफ और इंटीरियर डिज़ाइनर भी हैं और गोवा में अपना रेस्टोरेंट भी चलाती हैं।

हालांकि अरबाज ने येलो को डेट करने की खबरों से इनकार कर दिया है लेकिन दोनों की तस्वीरें और हर पार्टी में मौजूदगी कुछ और ही बयान कर रही है। बताया ये भी जाता है कि सलमान के जेल जाने पर येलो अरबाज़ के परिवार से मिलने भी आई थीं। आगे देखें इस बोल्ड मॉडल की वायरल हो रही तस्वीरें और आप भी अंदाजा लगाएं कि क्या सलमान खान को नई भाभी मिल गई हैं?


Click it and Unblock the Notifications