रेस 3 में सलमान खान IN...और तमाशा शुरू..अाप बस NEWS का इंतज़ार करिए!
सलमान खान कहीं जाएं और शांति से सब काम हो जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो बस सलमान खान रेस 3 में पहुंच चुके हैं और उनके आते ही, रेस 3 में वो नाम भी जुड़ चुका है जो हर वक्त सलमान से चिपका रहता है - कैटरीना कैफ!
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबर थी कि रेस 3 में सलमान खान ने खुद ही कैटरीना कैफ की जगह जैकलीन फर्नांडीज़ का नाम सुझाया था।

लेकिन जैसे ही ये खबर उड़ी तो ज़ाहिर से बात है कि कैटरीना कैफ के सलमान वाले ईगो को ठेस पहुंची होगी। नतीजा ये है कि खबरों की मानें तो रेस 3 में जिन दो हीरोइनों की ज़रूरत थी वो हैं - जैकलीन फर्नांडीज़ और कैटरीना कैफ!
दिलचस्प ये भी है कि कैटरीना जहां रेस का हिस्सा रह चुकी हैं वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ रेस 2 में नज़र आई थीं।
सलमान खान और कैटरीना कैफ जब से साथ में काम कर रहे हैं, तब से कुछ भी नॉर्मल तो नहीं चल रहा है। हाल ही में खबर थी कि सलमान और लूलिया के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसका सीधा कारण कैटरीना कैफ है।
अब ऐसे में आप बस इंतज़ार करिए। जल्दी ही किसी ना किसी कांड की खबर आप तक पहुंच ही जाएगी। अब सलमान ये सब कैटरीना का करियर बचाने के लिए कर रहे हैं या अपना, पता नहीं।
क्योंकि देखा जाए तो सलमान खान भी कैटरीना के साथ ही बेस्ट लगते हैं। और सलमान खान हमेशा से एक्स बॉयफ्रेंड अच्छे रहे हैं। हमारे पास सुबूत हैं -


Click it and Unblock the Notifications

