सलमान ने मुझसे पूछा कि फिल्म में ऐसा करोगे, मैंने कहा मैं कुछ भी कर लूंगा!
सलमान खान को उन दोस्तों के लिए मसीहा कहा जाता है जिनका करियर लगभग खत्म हो चुका होता है लेकिन सलमान उस करियर में जान फूंक देते हैं। बॉबी देओल के लिए रेस 3 वही फिल्म है।
माना जा रहा है कि सलमान खान ने ना केवल बॉबी देओल को वापस नया करियर दे दिया है, बल्कि उन्होंने बॉबी के जिम और मेकओवर में भी काफी मदद की है। इतना ही नहीं, बॉबी देओल और सलमान खान बेस्ट फ्रेंड्स बन चुके हैं।

इतने घने दोस्त कि बॉबी को सलमान खान के सीन कॉपी करने में भी कोई गुरेज नहीं है। गौरतलब है कि सलमान खान को शर्टलेस देखना फैन्स को इतना पसंद है कि हर फिल्म में एक बार तो उनकी शर्ट उतरती ही है।
रेस 3 के ट्रेलर में भी ऐसा ही था। लेकिन इस बार ट्रेलर में सलमान खान के साथ बॉबी देओल भी शर्टलेस नज़र आए। इस सीन के पीछे की दिलचस्प कहानी भी बॉबी देओल ने बताई।
बॉबी ने बताया कि जब सलमान को इस सीन के बारे में पता चला तो उन्होंने मुझसे फोन करके पूछा कि ऐसा सा सीन है, करोगे। मैंने बोला मामू मैं कुछ भी कर लूंगा।
गौरतलब है कि जब से सलमान खान और बॉबी देओल की दोस्ती गाढ़ी हुई है तब से दोनों एक दूसरे को मामू कहते हैं। वैसे हो सकता है कि रेस 3 वाकई बॉबी देओल के लिए कमबैक साबित हो।
कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी एक फिल्म से उनकी किस्मत बिल्कुल पलट गई थी -


Click it and Unblock the Notifications

