ऐश्वर्या भी हो सकती थीं सलमान की परफैक्ट मैच, अफसोस!
सलमान खान शादी करने को तैयार हैं ये खबर तो आपतक पहुंच ही गयी होगी अब एक और बड़ी ही रोचक बात बताते हैं। खबर है कि हाल कल ही अनु और सन्नी देवन की क्रिसमस पार्टी के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक साथ नज़र आए। इतने समय के बाद दोनों को एक साथ देखने पर ये कहा जा सकता है कि अब जबकि सलमान खान शादी के लिए तैयार हो गये हैं तो ऐश्वर्या भी उनका सामना कर सकने में खुद को सहज महसूस कर रही होंगी इसलिए उन्होंने इस पार्टी में जाना भी स्वीकार कर लिया होगा। वैसे भी कैटरीना कैफ के आ जाने के बाद से ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान से जोड़ा जाना काफी हद तक खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी पार्टी में दोनों को एक साथ देखे जाने पर पुरानी यादें वापस ताजा हो गयीं।
अनु और सन्नी की पार्टी के दौरान सलमान खान करीब 2 बजे सुबह पहुंचे और उसके बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 3 बजे सुबह इस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में मौजूद लोगों में से एक का कहना है कि सलमान खान ने अभिषेक बच्चन के साथ बहुत ही अच्छी तरह से बर्ताव किया। दोनों एक्टरों नें काफी देर तक चैट किया और साथ ही ड्रिंक भी की। दोनों को देखकर यूं लगा कि जैसे बिछड़े हुए दो दोस्त काफी समय बात एक दूसरे से मिले हैं। जबकि ऐश्वर्या राय पार्टी के दौरान एक कोने में ही आराम से बैठी रहीं।
ज्ञात हो कि सलमान खान और बच्चन परिवार के सदस्य पहले काफी करीबी थे लेकिन ऐश्वर्या राय के इस परिवार में शामिल हो जाने के बाद से दोनों परिवारों के बीच काफी दूरियां आ गयीं। पर इस पार्टी के दौरान तो फिर से दोनों एक्टर काफी आत्मीयता के साथ बात करते दिखे। पार्टी में शामिल हुए बाकी सदस्यों में करिश्मा कपूर, गौरी खान, सुजैन, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रितेश देशमुख भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications
